Legal Updates 24

Simplifying Indian Laws, Legal Rights, Important Judgements and Daily Legal News. Follow Legal Updates 24

Follow Us

Recently Uploded

Loading latest posts...


Showing posts with label Dowery Act 1961. Show all posts
Showing posts with label Dowery Act 1961. Show all posts
April 20, 2026

दहेज: अपराध और जवाबदेही

⚖️ दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961


 दहेज लेना-देना सिर्फ सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि गंभीर दंडनीय अपराध , मांग की तो जेल तय! विज्ञापन दिया तो भी नहीं बचेंगे!




 
⚖️ दहेज लेना और देना | धारा 3


 यदि कोई व्यक्ति दहेज देता है, लेता है या इसके लिए उकसाता है, तो यह सीधा अपराध की श्रेणी में आता है।

 विधिक प्रावधान:
धारा 3 के तहत अभियुक्त को

- न्यूनतम 5 वर्ष का कठोर कारावास, तथा
- जुर्माना, जो ₹15,000 या दहेज की वास्तविक मूल्य राशि, जो भी अधिक हो — से कम नहीं होगा।

विधिक तर्क:
यह प्रावधान deterrent punishment के सिद्धांत पर आधारित है, जिससे समाज में दहेज प्रथा का उन्मूलन किया जा सके।



⚖️ दहेज की मांग | धारा 4


 अगर कोई सिर्फ मांग करता है, तो क्या वह भी अपराध है? जवाब है — हाँ, बिल्कुल।

 विधिक प्रावधान:
यदि कोई व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दहेज की मांग करता है, तो—

- न्यूनतम 6 माह का कारावास, जिसे
- 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, तथा
- ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कानूनी विश्लेषण:
मात्र “डिमांड” ही mens rea (अपराधिक मानसिकता) को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है, भले ही दहेज का वास्तविक लेन-देन न हुआ हो।



⚖️ विज्ञापन पर प्रतिबंध | धारा 4-A

 दहेज के लिए विज्ञापन देना भी अपराध है।

 विधिक प्रावधान:

यदि कोई व्यक्ति किसी माध्यम से यह प्रचार करता है कि विवाह के बदले संपत्ति, व्यवसाय या धन दिया जाएगा—

- न्यूनतम 6 माह का कारावास,
- जिसे 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, या
- ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

कानूनी दृष्टिकोण:
यह प्रावधान “public policy” और “morality” के विरुद्ध ऐसे कृत्यों को रोकने हेतु लागू किया गया है।