Follow Us

Recently Uploded

📞 Call Us 9455911400
Loading latest posts...


"क्या केवल शक के आधार पर सज़ा दी जा सकती है?"






 "क्या केवल शक के आधार पर सज़ा दी जा सकती है?" - J&K हाईकोर्ट का बड़ा फैसला |


🔹  कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 106 का दुरुपयोग नहीं किया जा सकता, खासकर जब अभियोजन अपने केस की नींव ही सिद्ध न कर पाए।



🔹 केस की पृष्ठभूमि 


मामला है वर्ष 2002 का —

👉जहां फारूक अहमद पर्रे की उसके घर में हत्या हो गई थी।

👉आरोप लगे उसकी पत्नी गुलशाना और उसके प्रेमी शमीम पर, कि उन्होंने मिलकर मूसल से वार कर हत्या की।



🔹 अभियोजन का दावा 


👉FIR के अनुसार पत्नी ने प्रेमी को घर में घुसाया, और फिर मूसल से वार कर हत्या कर दी।

👉पूरा केस परिस्थितिजन्य सबूतों (circumstantial evidence) पर आधारित था — कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था।



🔹अभियोजन की कमजोरियाँ 


👉मृतक की बेटी की गवाही विरोधाभासी थी


👉हत्या का हथियार मूसल रसोई में खुले में पड़ा मिला, छुपाया नहीं गया


👉आरोपी की उपस्थिति साबित नहीं हुई


👉प्रेमी के खिलाफ कोई पक्का सबूत नहीं था


👉पत्नी के साथ उसके रिश्ते भी सिर्फ अनुमान पर आधारित थे




🔹 धारा 106 का मुद्दा 


👉अभियोजन ने कहा कि चूंकि पत्नी घर में थी, उसे बताना चाहिए कि हत्या कैसे हुई।

लेकिन कोर्ट ने कहा:

👉 "जब तक अभियोजन बुनियादी तथ्य सिद्ध नहीं करता, तब तक आरोपी से जवाब नहीं मांगा जा सकता।

👉 धारा 106 अभियोजन की असफलता की भरपाई नहीं कर सकती।"




🔹 अदालत का फैसला 


👉कोर्ट ने कहा कि ये केस केवल अनुमान और संदेह पर आधारित था।

👉कोई ठोस सबूत नहीं था, इसलिए दोनों आरोपियों को बरी कर दिया गया।





"अभियोजन की कमजोरियाँ — कौन से बुनियादी तथ्य ज़रूरी थे?"



🔍 1. हत्या की पुष्टि - Murder Proved or Not


सबसे पहले — अभियोजन को ये सिद्ध करना जरूरी था कि

👉वास्तव में मृतक की हत्या हुई है,और वो भी किसी सामान्य कारण से नहीं, बल्कि जान-बूझकर की गई हिंसक हत्या है।


 इसके लिए ज़रूरी थे:


👉पोस्टमार्टम रिपोर्ट


👉फोरेंसिक विश्लेषण


👉मृत्यु का कारण स्पष्ट रूप से ‘हत्या’ साबित होना



🏠 2. घटनास्थल पर कौन था – Presence at Crime Scene 


दूसरा अहम बिंदु — हत्या के समय घर में कौन मौजूद था?

क्या पत्नी अकेली थी?


👉क्या प्रेमी वहां आया था?


👉 अभियोजन को ये साबित करना चाहिए था कि:


👉आरोपी घर में उपस्थित थे


👉हत्या के समय कोई तीसरा व्यक्ति नहीं था


👉ताले, खिड़की, दरवाज़े आदि से घुसपैठ नहीं हुई



3. प्रेमी की उपस्थिति – Lover's Presence Proof 


तीसरा बिंदु — प्रेमी (शमीम) वास्तव में घर में था या नहीं?


 इसके लिए ज़रूरी थे:


👉कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)


👉मोबाइल लोकेशन


👉पड़ोसी या गवाह की गवाही


👉CCTV फुटेज, अगर उपलब्ध हो



 4. संबंधों का प्रमाण – Relationship Proof 


अभियोजन का दावा था कि पत्नी और प्रेमी में संबंध थे — लेकिन क्या उसका कोई ठोस प्रमाण था?


ज़रूरी थे:


👉कॉल रिकॉर्ड्स


👉प्रेम-पत्र


👉गवाह जो संबंधों के बारे में जानते हों


👉कोई निजी चैट या सबूत



 5. हत्या के हथियार की पुष्टि – Weapon Link 


👉मूसल से हत्या हुई, ऐसा कहा गया — लेकिन क्या साबित हुआ?


👉 अभियोजन को यह साबित करना था:


👉मूसल से ही चोट आई


👉उस पर आरोपी के फिंगरप्रिंट या खून के धब्बे थे


👉हथियार छिपाने की कोशिश की गई




⚖️ 6. हत्या का मकसद – Motive 


👉आख़िर कारण क्या था?

👉क्या पत्नी को पति से परेशानी थी?

👉क्या संपत्ति, झगड़ा या कोई अन्य कारण था?

👉 अभियोजन को स्पष्ट उद्देश्य (Motive) दिखाना था।